झारखंड में बड़े घोटाले का हुआ खुलासा, 2 IAS समेत 13 गिरफ़्तार

0
274

झारखंड: झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए आवाज। राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरो और अपराध अनुसंधान विभाग ने कार्रवाई की जिसमें दो आईएएस अधिकारियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारियां शराब घोटाले वह जमीन घोटाले से जुड़ी जांच के दौरान की गई।

70 करोड़ का शराब घोटाला

शराब घोटाले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की जा रही है जिसमें सरकार को 70 करोड रुपए से अधिक का नुकसान हुआ और यह पाया गया कि शराब बिक्री के लिए प्लेसमेंट एजेंसी का चयन तय प्रक्रियाओं के विरुद्ध किया गया। काफी बड़े पैमाने पर धोखा देरी की गई है और इस मामले के प्रमुख आरोपी के तौर पर इस विनय कुमार चौबे को पहले ही 20 में को गिरफ्तार किया गया था। अब उनके द्वारा की गई गड़बड़ियों से झारखंड सरकार को सीधे 38 करोड रुपए का नुकसान हुआ है।

 

शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए लोग

शराब घोटाले के मामले में IAS विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह, जेएसबीसीएल के वित महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्लेसमेंट एजेंसी प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, पूर्व उत्पादन आयुक्त अमित प्रकाश, छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, प्रिज्म होलोग्राफी के एचडी विधु गुप्ता एवं ओम साईं बेवरेज के अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया गया है।

 

10 करोड़ एकड़ वन भूमि का घोटाला

बोकारो जिले के तेतुलिया मौज में 100 एकड़ से अधिक वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने का भी मामला सामने आ रहा है और यह भूमि मूल रूप से बोलकर उसे स्टील प्लांट द्वारा वन विभाग को सौंप गई थी जिसकी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस जमीन को खरीद बिक्री में भू माफिया अंचल अधिकारी और बीएसएल के अधिकारियों ने इस अवैध तरीके से बेच दिया है। जीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप गई जिसमें बोकारो के सेक्टर 12 थाने में दर्ज कांड संख्या 32/2024 की जांच शुरू की गई।

जमीन घोटाले के मामले में इजहार हुसैन, अख्तर हुसैन और राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

 

झारखंड में भ्रष्टाचार काफी बढ़ता जा रहा है और अब भ्रष्टाचार के इन दो मामलों ने सरकार तंत्र की सेवा पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं अब देखना यह है कि सरकार इन मामलों में किस तरह से काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here