रांची: श्रावण मास की तीसरी सोमवारी में झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर के मुख्य द्वार पर संध्या समय काफी भव्य महा आरती का आयोजन किया गया जी आयोजन की विशेष बात या रही की भक्तों ने ओमकार में खड़े होकर महादेव की आरती की जिससे पूरा माहौल भक्ति में और सकारात्मक हो गया।
संध्या आरती के आयोजन के संयोजक नंदकिशोर सिंह चंदेल ने बताया कि यह आरती संध्या 5:00 बजे शुरू हुई और सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरे विधि विधान के साथ की गई इसके पश्चात उपस्थित भक्तों के बीच खीर का महाभोग का प्रसाद का वितरण किया गया और इस दौरान जय भोलेनाथ के नारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।
भक्तों का समर्पण
आयोजित किए गए इस संध्या आरती के कार्यक्रम में शामिल पूजा प्रभारी आयोजन मंडली और प्रमुख भक्तों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित की और इसी के साथ मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और दीपू सिंह सहित काफी अनेक श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे और इस आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

4 अगस्त को फिर से किया जाएगा भव्य आयोजन
आज के संध्या आरती के आयोजक नंदकिशोर चंदेल ने जानकारी दिया है कि आने वाले 4 अगस्त यानी की चौथी सोमवारी और आखिरी सोमवारी के दिन भी फिर से इसी स्थल पर भव्य संध्या महा आरती और भव्य महा भंडारी का आयोजन किया जाएगा जिसमें वापस से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद लगी हुई है।
































