चंपई सोरेन हुए हाउस अरेस्ट, RIMS-2 प्रोजेक्ट पर हो रहा हंगामा

0
277

रांची: रांची जिले में प्रस्तावित रिम्स-2 (RIMS-2) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परियोजना के विरोध में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन में 5000 लोग शामिल थे। यह प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब ग्रामीणों ने निर्माण स्थल की ओर मार्च करने की कोशिश की। हालात को बेकाबू में करने के लिए पुलिस ने 20-25 आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।

 

यहां याद दिला दें कि जब से रिम्स-2 के निर्माण के लिए जमीन को चुना गया है, तब से ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित कई नेताओं ने इसका विरोध करना शुरु दिया था। रविवार को ही चंपाई सोरेन वहां हल जोतने वाले थे, उससे पहले मोरहाबादी स्थित उनके सरकारी आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया। साथ ही उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को नगड़ी जाते समय तमाड़ में पुलिस ने रोक लिया। उन्हें डिटेन कर पास के थाने में बैठाया गया है।

पुलिस ने सिर्फ बाबूलाल सोरेन ही नहीं, बल्कि सरायकेला, जमशेदपुर और अन्य जिलों से रांची आने वाले कई समर्थकों और नेताओं को भी रोक लिया है। सरायकेला के कांड्रा थाना क्षेत्र में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को भी डिटेन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here