भारत: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 37 वर्षीय पुजारा ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा की।
पुजारा ने लिखा, “भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना – इसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।” लेकिन जैसा कहा जाता है, सभी अच्छी चीज़ों का अंत होता है और मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।
2010 में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 206 रन है।

























