जेपी भाई पटेल के पक्ष में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने चलाया हजारीबाग में जनसंपर्क अभियान

0
364

कटकमदाग प्रखंड के अंतर्गत पसई, सलगांवा, मसरातु सहित विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महागठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी जेपी भाई पटेल के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करना और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को उनके समक्ष रखना था। मुन्ना सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यक्रमों, नीतियों और उनके द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों का जिक्र किया। साथ ही साथ कांग्रेस के न्याय पत्र से लोगो को अवगत करवाते हुऐ कहा की कांग्रेस देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य करती है तथा जनता से आगामी चुनाव में जेपी भाई पटेल को समर्थन देने की अपील की।
इस अभियान में उनके बातों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उनके संदेश को जनता ने गंभीरता से लिया। इस अभियान के माध्यम से मुन्ना सिंह ने न केवल जेपी भाई पटेल के लिए समर्थन जुटाया, बल्कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को भी जन-जन तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here