झामुमो के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, जेल में बंद हेमंत सोरेन को पार्टी ने बनाया स्टार प्रचाकर, यहां देखे पूरी लिस्ट

0
615

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत 40 स्टार प्रचारक शामिल हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में इसका उल्लेख किया है और ये सभी स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत ओड़िशा, बिहार, बंगाल और असम में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे। हालाँकि, हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अभी जेल में हैं। हेमंत सोरेन को अभी तक बैल नहीं मिली। प्रचार अभियान का नेतृत्व शिबू सोरेन करेंगे। चुनाव आयोग को प्रेषित की गई सूची में लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक चमरा लिंडा का भी नाम है। यह पत्र लिंडा के बागी होने के पूर्व ही चुनाव आयोग को भेजा गया था। झामुमो प्रवक्ता से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के भाई का देहांत हुआ है वो अपने गाँव नेमरा में है। उनके लौटने पर उनके निर्देशानुसार पार्टी चमड़ा लिंडा का फैसला करेगी। फ़िलहाल पार्टी ने उन्हें 29 अप्रैल तक का समय दिया है क्यूंकि उसदिन नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। अगर चमरा लिंडा नाम वापस नहीं लेते तो पार्टी उनके खिलाफ कार्यवाई करेगी।

स्टार प्रचारकों में ये हैं शामिल :

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुवा, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश ठाकुर, योगेंद्र महतो, अभिषेक कुमार पिंटू, नंदकिशोर मेहता, जोबा मांझी, समीर मोहंती, विजय हांसदा, महुआ माजी, नीरल पूर्ति, रामदास सोरेन, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी व हेमलाल मुर्मू भी शामिल हैं।

बताते चलें कि, झारखंड मे आम चुनाव का पहला चरण देश में चौथे चरण के दौरान 13 मई को होगा और इसके चलते ही झामुमो के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here