रांची का बड़ा ग्रीन मिशन, पहली बार सखुआ महोत्सव-2026, हरियाली का महाअभियान

0
13

रांची: रांची नगर निगम पहली बार ‘सखुआ महोत्सव-2026’ का आयोजन करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य झारखंड के प्रतीक सखुआ वृक्ष का संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण और लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। अभियान अगस्त माह से शुरू होकर अगले कुछ महीनों तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में नगर निगम में बैठक हुई। इसमें सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थानों, महिला समूहों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

महापौर ने बताया कि अभियान की शुरुआत चुटिया स्थित ऐतिहासिक इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर से होगी। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों, स्कूल-कॉलेजों, सरकारी एवं निजी संस्थानों, पार्कों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सखुआ के पौधे लगाए जाएंगे।

नगर निगम ने बताया कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए गेबियन (लोहे की जाली) लगाई जाएगी और उनकी नियमित देखभाल भी की जाएगी।

उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि ‘सखुआ महोत्सव-2026’ केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण तैयार करने का अभियान है। वहीं, महापौर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here