रांची के ऑड्रे हाउस में स्वदेशी मेला 2026 की भव्य शुरुआत

0
13

रांची: सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 के तहत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम (1, 2 और 3 मई) का Curtain Raiser आज ऑड्रे हाउस, रांची में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद कलाकारों ने “वंदे मातरम्” पर मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक झलक भी देखने को मिली, जिसने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि नवोदित कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना भी है।

कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान कलाकारों और आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here