धुर्वा में लापता हुए बच्चों के परिजनों से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

0
53

रांची: धुर्वा के मौसी बाड़ी क्षेत्र से दो मासूम बच्चे जो दोनों भाई बहन हैं अंश और अंशिका जो विगत 2 जनवरी से लापता है और अभी तक बच्चों को रांची प्रशासन नहीं ढूंढ पाई है। आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मौसी बड़ी स्थित उनके आवास पर जाकर परिजनों से मिल हर संभव मदद करने की बात कही श्री सेठ ने रांची के एसपी से फोन पर बात कर बच्चों को यथाशीघ्र खोजने की बात कही श्री सेठ ने कहा रांची में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है अपराधियों में शासन और प्रशासन का भय खत्म हो चुका है। जहां, दोपहर में दो बच्चों का अपहरण हो जाता हो और प्रशासन 6 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे को नहीं खोज पाती है यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। रांची में कितने सारे सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं सिर्फ गाड़ी का चालान तुरंत कट जाता है परंतु अपराधी अपराध करके भागते हैं वह सीसीटीवी में कैद नहीं हो पता है यह दुर्भाग्यपूर्ण है इन सब अपराध के पीछे नशा का कारोबार मुख्य कारण है ।

प्रशासन को रांची में बढ़ते नशा के कारोबार पर भी अंकुश बहुत कठोरता के साथ लगाना होगा परिजनों की स्थिति बहुत ही खराब है उनकी मां का रो रो के बहुत बुरा हाल है शासन और प्रशासन को अभिलंब दोनों बच्चे को खोज कर माता-पिता को सुपुर्द करे ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here