खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के पास हुई, जब सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव चलांगी लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली उनके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी वरुण रजक ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
सोमा मुंडा आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता, शिक्षाविद और आदिवासी समन्वय समिति के जिला संयोजक थे। उनकी हत्या से क्षेत्र में आक्रोश है।






























