रांची। देश की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं में से एक चाणक्य आईएएस अकादमी ने अपनी रांची शाखा में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स (UPSC) की शुरुआत की घोषणा की है। यह 3 वर्षीय कोर्स खास तौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो 12वीं के बाद ही सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी की ठोस नींव रखना चाहते हैं।

अकादमी के निदेशक विनय मिश्रा ने बताया कि यह कोर्स ग्रेजुएशन के साथ-साथ तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समान रूप से उपयोगी साबित होगा। कोर्स में NCERT आधारित प्रारंभिक अध्ययन, मुख्य परीक्षा (Mains) की गहराई से तैयारी, साक्षात्कार (Interview) की ट्रेनिंग, नियमित टेस्ट सीरीज़, उत्तर लेखन अभ्यास, करंट अफेयर्स विश्लेषण, और व्यक्तिगत मेंटरशिप जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं।
बेहतर भविष्य की नींव रांची से
डायरेक्टर विनय मिश्रा ने आगे कहा— “हमारा उद्देश्य है कि रांची जैसे उभरते शैक्षणिक केंद्रों में भी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग प्रदान की जाए। यह 3 वर्षीय कोर्स छात्रों को अनुशासित वातावरण, गहन अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ सिविल सेवा की दिशा में मार्गदर्शन देगा।” उन्होंने बताया कि छात्रों को चाणक्य द्वारा डिजाइन किया गया विशेष अध्ययन सामग्री प्रदान किया जाएगा, जो UPSC के साथ-साथ BPSC, JPSC जैसी राज्य स्तरीय परीक्षाओं और कॉलेज की पढ़ाई में भी मददगार होता है।
फ्री करियर गाइडेंस प्रोग्राम की सुविधा
छात्रों की करियर योजना को स्पष्ट दिशा देने के लिए निःशुल्क करियर गाइडेंस प्रोग्राम भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक्सपर्ट्स से वन-टू-वन मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे छात्र यह तय कर सकें कि उन्हें अपने करियर की दिशा में क्या कदम उठाने हैं।
ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी उपलब्ध
रांची शाखा के प्रभारी अरुण मिश्रा ने जानकारी दी कि दूर-दराज के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए एक विशेष एप्लिकेशन तैयार किया गया है, जिससे छात्र लाइव क्लासेज के साथ-साथ रिकॉर्डेड सेशन भी देख सकते हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड्स में समान सिलेबस और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
कोर्स से संबंधित मुख्य जानकारी:
- कोर्स नाम: अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स (UPSC)
- योग्यता: 12वीं उत्तीर्ण या समकक्ष
- अवधि: 3 वर्ष
- प्रारंभ तिथि: 21 जुलाई 2025
- स्थान: चाणक्य आईएएस अकादमी, रांची शाखा
- वेबसाइट: www.chanakyaiasacademy.com
चाणक्य आईएएस अकादमी तीन दशकों से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अग्रणी संस्थाओं में से एक है। यह संस्था 2003 से झारखंड के छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, और अब तक सैकड़ों छात्रों को UPSC, BPSC, JPSC जैसी परीक्षाओं में सफलता दिला चुकी है।



























