रांची: रांची के सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत स्थित मारदू गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में बाघ के घुसने की खबर फैली। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।
घर में घुसा बाघ, ग्रामीण ने बंद किया दरवाजा
जानकारी के अनुसार, बाघ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। मौके पर मौजूद पुरंदर महतो नामक ग्रामीण ने बिना घबराए सूझबूझ दिखाई और बाघ को उसी घर में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग की टीम रवाना
बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होते ही वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। गांव में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है।




























