झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पेन और स्वीडन की यात्रा के दौरान राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस दौरान झारखंड सरकार को RCD Espanyol फुटबॉल क्लब ने खेल विकास, विशेषकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है।
*GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव*
मुख्यमंत्री ने Tesla Group A.S. के CEO एवं सह-संस्थापक श्री डुशान लिचार्डस से भी भेंट की। उन्होंने झारखंड में एक GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरी भंडारण उत्पादों के असेंबली पर केंद्रित होगी।

*प्रवासी भारतीय व्यवसायियों से मुलाकात*
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल्स, खेल विपणन, क्रिकेट टीम ओनरशिप, डीप-टेक बी2बी मार्केटिंग, लीगल, डेंटिस्ट्री और मेडटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
*मुख्यमंत्री का आमंत्रण*
मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड आने और राज्य में निवेश हेतु आमंत्रित किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्पेनिश कंपनियों के साथ सतत संवाद, बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सहयोग की दिशा में ठोस प्रगति हो सके।
*सरकार की प्रतिबद्धता*
मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड ने ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में उल्लेखनीय प्रगति की है और निवेश को शीघ्र एवं सहज रूप से धरातल पर उतारने हेतु प्रतिबद्ध है।































