रांची: रांची के कई इलाकों में 9 सितंबर (बुधवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य और LT लाइन में केबलिंग का कार्य के चलते 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें। बिजली मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
दोपहर 12 से 3.30 बजे तक अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, नवीन मित्रा रोड़ नियर मधुरेनु अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा।
हटिया फिडर अंतर्गत नंगे तार को बदलकर केबल करने तथा डाली काटने का कार्य किए जाने के कारण सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी तथा अपर हटिया क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक पावरकट रहेगा, जिसके चलते, एकता नगर, अपर हटिया, नीचे हटिया, ओबरिया रोड इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विकास बाजार व आसपास का क्षेत्रों दिन के 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि, ITI फीडर के तहत मानसरोवर नगर, कटहल मोड़ के इलाकों में विद्युत आपूर्ति दिन के 11 बजे से 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा।


































