SIR वापस लेने पर विपक्ष ने किया हंगामा

0
49

संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के विरोध में और चुनाव सुधार पर चर्चा की मांग को लेकर संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के घटक दलों के सांसद शामिल हुए।

प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं ने एसआईआर वापस लो…के नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, इमरान मसूद, केसी वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, द्रमुक नेता टी आर बालू सहित अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here