बंगाल की सियासत में TMC को बड़ा झटका

0
9

बंगाल: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीन राज्यसभा सांसदों को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन तीनों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके तुरंत बाद ही, पार्टी ने उन तीनों को राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

बीजेपी में शामिल होने वाले इन बड़े चेहरों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं। इन नेताओं ने बीजेपी नें आने से ठीक पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था। जिसके तुरंत, बीजेपी ने इन्हें चुनावी मैदान में उतारने का ऐलानऐलान कर दिया।

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद, मुख्यमंत्री सुखेंदु शेखर राय ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कभी 96-97 प्रतिशत मतदान हुआ हो। इसमें TMC का खेल अब पूरी तरह खत्म है इसलिए इसपर आगे चर्चा करना बेकार है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में सत्तादल और विपक्ष आमतौर पर बंगाल, प्रगति या किसी खास एजेंडे को लागू करने के लिए केन्द्र सरकार के पास साथ मिलकर जाते हैं, लेकिन यहां हमारा पूरा ध्यान बंद, हड़ताल और जुलूसों के जरिए केन्द्र का विरोध करने पर ही रहा।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में हम लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रहे थे। स्वाभाविक रूप से ऐसे तंत्र का एक दिन ढहना तय ही था। अब बंगाल इस डर के माहौल से पूरी तरह आजाज हो चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here