JSCA स्टेडियम में बवाल पर 150 उपद्रवियों पर FIR दर्ज

0
8

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 जून 2026 को आयोजित झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान हुई तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। धुर्वा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर हीरालाल साहू के बयान पर 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, फाइनल मैच के लिए जेएससीए प्रबंधन ने बड़ी संख्या में फ्री पास वितरित किए थे। वहीं, आम दर्शकों के लिए भी प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। इसके कारण स्टेडियम के बाहर और भीतर उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमड़ पड़ी। गेट पर सुरक्षा जांच की धीमी प्रक्रिया के चलते मुख्य प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्टेडियम की क्षमता पूरी होने के बाद प्रबंधन ने प्रवेश द्वार बंद कर दिया, जिससे बाहर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद, धक्का-मुक्की, तोड़फोड़ और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली थी।

घटना के बाद अब धुर्वा थाना पुलिस स्टेडियम और आसपास लगे

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here