मकर संक्रांति पर मोराबादी में भव्य नमो पतंग महोत्सव

0
61

रांची: रांची के मोराबादी मैदान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में “नमो पतंग महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और आस्था व उत्साह के साथ पर्व मनाया गया।

महोत्सव के दौरान समिति की ओर से लोगों के बीच नमो पतंग, लटेर, धागा, साथ ही कंबल और तिलकुट का वितरण किया गया। वहीं मकर संक्रांति के विशेष अवसर पर खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के संरक्षक एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अजय मारू, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, वासुदेव भला, आनंद वर्मा, सतीश, संजय सिंह (लालू), कमलजीत सिंह (शंटी), राजू रजक, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, रामा बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, कुमुद झा और भानु प्रकाश जालान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here