रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एचबी रोड स्थित सेंटेविटा अस्पताल में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। इलाजरत मंत्री का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

































