IPL 2026: टॉप-4 में 16 अंक की जंग तेज, रोमांच चरम पर

0
9

खेल: IPL 2026 का लीग स्टेज अब बेहद रोमांचक दौड़ में पहुंच चुका है। हर मैच के साथ, प्लेऑफ की तस्वीर बदलती जा रही है। कुछ टीमें क्वालीफाई के करीब हैं, जबकि कुछ को टीम के लिए ‘करो या मरो’ वाली हालत हो गई है यानी अब हर मुकाबला फाइनल की तरह खेलना होगा।

मौजूदा प्वाइंट टेबल के हिसाब से 16 अंक प्लेऑफ के लिए सुरक्षित आंकड़ा माना जा रहा है। 16 अंकों (प्लेऑफ क्वालिफाई करने का संभावित कट-ऑफ) तक पहुंचने के लिए टीमों को अब तूफानी खेलना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि 16 अंक लेकर भी कोई टीम क्वालिफाई न करे और 16 से कम अंकों पर भी कोई टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए।

प्लेऑफ क्वालिफिकेशन नियम:

IPL 2026 में कुल 10 टीमें हैं। हर टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेलती है। हर जीत के 2 अंक मिलते है। यदि ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को एक-एक मिलता है. लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेगी। अगर दो टीमों के अंक बराबर हो जाए, तो फैसला ऐसे होगा।

ज्यादा जीत वाली टीम ऊपर रहेगी। उसके बाद फिर नेट रनरेट देखा जाएगा, फिर ज्यादा विकेट देखा जाएगा. यदि बराबर रहा तो ड्रॉ ऑफ लॉट्स से फैसला होगा। यानी, 16 अंक होने पर टीम लगभग पक्का क्वालीफाई कर जाएगी। यदि किसी टीम के 14 अंक हो तो नेट रनरेट बेहद जरूरी हो सकता है।

क्वालीफिकेशन की बात करें तो, अब तक इस सीजन में 39 मैच पूरे हो चुके हैं। यानी आधे से ज्यादा लीग स्टेज पूरा हो चुका है। प्लेऑफ की तस्वीर का अनुमान लगाएं तो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काफी मजबूत नजर आ रही हैं। इन दोनों टीमों की जगह लगभग पक्की दिख रही है। वहीं, तीन ऐसी टीमें भी हैं जिन पर अब बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैच में से 6 हार, मुंबई इंडियंस 7 मैच में से 5 हार और केकेआर 8 मैच में से 5 हार और एक बेनतीजा मुकाबले के बाद खतरे की घंटी बजती नजर आ रही है। इन तीनों टीमों पर अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बादल मंडरा रहे है। हालांकि, इन सभी टीमों के कम से कम 6 या 7 मैच बाकी हैं। मगर बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। तभी रेस में बने रह सकते है। यानी एक भी हार इनका खेल बिगाड़ सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here