रांची: रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के नवनियुक्त लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान, प्रशासनिक समन्वय और लोकायुक्त संस्था की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। नए लोकायुक्त के रूप में अमिताभ कुमार गुप्ता की नियुक्ति के बाद यह उनकी मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक भेंट थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष व प्रभावी कार्यशैली के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई।

































