राजनीति: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को प्रेस काँफ्रेस में दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में सुनामी है। हमें जो फीडबैक मिला है, उससे बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर लिया है।
इस धरती ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को चुना है। पहले चरण के मतदान प्रतिशत से पता चला है कि दीदी (ममता बनर्जी) जा रही हैं और भाजपा सत्ता में आने वाली है।
अमित शाह ने कहे कि मुझे लगता है कि हम बड़े अंतर से सीटें जीतेंगे। मैंने कल मध्यमग्राम का दौरा किया। हमने भारी समर्थन देखा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है। मतदान प्रतिशत यह दिखा रहा है कि लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा और उत्साह बढ़ा है।
इस क्रम में अमित शाह ने पहले चरण के सभी मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए दूसरे चरण के मतदाताओं से अपील की, वे बड़ी संख्या में वोट डालने घर से निकलें
श्री शाह ने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने बिना डर के रिकॉर्ड वोट डाले हैं। यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है। बंगाल में अब भय से भरोसे की यात्रा जारी है।
अमित शाह ने कहा, बंगाल में परिवर्तन तय है। कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विश्वास जताया कि पहले चरण की 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत रही है।
साथ ही, अमित शाह ने दावा किया कि अब बंगाल में आतंक का राज खत्म होगा। महिला सुरक्षा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी। कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा है। किसी की मौत नहीं हुई और सिर्फ 30 लोग घायल हुए हैं।
अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर हल्ला बोला। कहा कि टीएमसी कह रही है कि ये (भाजपा) जीतेंगे तो बंगाल में बाहरी का राज होगा।
गृह मंत्री कहा, मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल की भूमि में जन्मा हुआ होगा. बंगाली बोलने वाला होगा, बंगाली स्कूल में पढ़ा लिखा होगा। लेकिन, वह टीएमसी से नहीं होगा।
































