यामी गौतम का कमिटमेंट, ‘हक’ के लिए पढ़ी कुरान

0
11

मनोरंजन: एक्ट्रेस यामी गौतम अपने दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उनकी फिल्म ‘हक’ के निर्देशक सुपन वर्मा ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए यामी गौतम ने कुरान का अध्ययन किया था ताकि वह अपने किरदार को और रियल बना सके।

सुपन वर्मा और यामी गौतम ने इस फिल्म में साथ काम किया, जिसे, नवंबर 2025 में रिलीज किया गया था। फिल्म में यामी के साथ, इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एक इंटरव्यू में सुपन वर्मा ने बताया कि यामी ने अपने किरदार की तैयारी के दौरान कुरान पढ़ना सीखा और इस्लामी कानून को समझने के लिए पूरी टीम ने करीब डेढ़ साल तक रिसर्च किया।

निर्देशक के अनुसार, आज के समय में गलत जानकारी तेजी से फैलती है इसलिए उन्होंने फिल्म को सही और संतुलित तरीके से पेश करने की कोशिश की। वहीं, यामी गौतम ने भी फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर खुशी जताई थी और कहा था कि दर्शकों के राय उनके लिए बेहद मायने रखती है।

‘हक’ की कहानी

फिल्म ‘हक’ 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है, जो एक वकील की पत्नी होती हैं। उनके पति दूसरी शादी कर लेते हैं और उन्हें भरण-पोषण देने से इनकार कर देते हैं। इसके बाद, शाजिया अपने हक के लिए अदालत में लड़ाई लड़ती हैं।

OTT पर उपलब्ध

करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हक’ बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ रुपये ही कमा पाई। हालांकि, फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here