शराब घोटाला मामले पर ACB ने की दूसरे दिन पूछताछ

0
82

झारखंड: झारखंड शराब घोटाला केस में एसीबी दूसरे दिन यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी अनवर ढेबर से पूछताछ कर रही है। कोर्ट की अनुमति के बाद एसीबी की टीम ने रायपुर जेल में बंद अनवर ढेबर से पूछताछ कर रही है। इससे पहले गुरुवार को भी एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी से पूछताछ की थी, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।

बता दें कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ के तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाला केस में भी आरोपी हैं। छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए शराब घोटाला हुआ है।

आरोपों के मुताबिक, साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब की दुकानों से अवैध शराब को डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेचा गया, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। वहीं, झारखंड में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी और शराब के होलसेल स्टॉक करने वाली कंपनियों को करोड़ों रुपए के भुगतान और फर्जी बैंक गारंटी के जरिए टेंडर देने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here