लाइफ स्टाइल: कॉमेडियन भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गंजी है। उन्होंने आज 19 दिसंबर की सुबह दूसरे बेटे को जन्म दिया है। भारती और उनके पति हर्ष पहले से ही तीन साल के बेटे गोला के माता-पिता हैं।
शूटिंग पर जाने से पहले अस्पताल जाना पड़ा
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जा रही थीं, लेकिन तभी उनका वॉटर बैग फट गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। जूम/टेली तक की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारती इस समय शूटिंग भी कर रही थीं और शुक्रवार की सुबह काम पर जाने वाली थीं, लेकिन अचानक यह स्थिति सामने आ गई।
2017 में की थी शादी, पहले बेटे का नाम गोला
भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2022 में उनका पहला बेटा जन्मा, जिसका नाम लक्ष्य रखा गया और फैंस उसे प्यार से गोला बुलाते हैं। दूसरे बेटे का नाम परिवार ने पहले ही तय कर लिया था, और उन्हें प्यार से काजू कहा जाता है।


























