बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। पार्टी में कई को-कंटेस्टेंट्स नजर आए, लेकिन तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। कयास लगाए जाने लगे कि गौरव ने दोनों को पार्टी में इनवाइट ही नहीं किया था। अब इस पूरे मामले पर गौरव खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
गौरव खन्ना ने किया खुलासा
गौरव खन्ना ने साफ किया है कि उन्होंने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट, दोनों को अपनी बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फरहाना ने तो जवाब दिया, लेकिन तान्या की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
कोयला खनन इतिहास पुस्तक
गौरव ने ‘टेली टॉक’ से बातचीत में कहा -मैंने तान्या को भी पर्सनली इनवाइट किया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं आया। मुझे इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि ये सब एक शो का हिस्सा है और लोग तरह-तरह की बातें करते रहते हैं। मेरे अंदर इतनी मैच्योरिटी है कि मैं इन चीजों को दिल पर नहीं लेता। मैंने सभी को पर्सनली इनवाइट किया था।


























