झारखंड विस मानसून सत्र के बाद मांडू विधायक ने सदन के बाहर बैठ मांग करते हुए किया धरना

0
228

झारखंड: झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। सदन के बाहर मांडू विधायक तिवारी महतो अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चैनपुर और कर्मा को अलग प्रखंड का दर्जा देने और दाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग की है।

तिवारी महतो ने कहा कि वह कई बार इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रख चुके हैं, लेकिन वे हर बार इसे अनदेखा कर देते हैं। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए इन मांगों को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here