बालू माफिया अंकित राज के 36 बैंक खातों का हुआ पर्दाफाश

0
298

झारखंड: बालू के अवैध धंधे में लिप्त अंकित राज के ठिकानों से 36 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज मिले थे। अंकित के ठिकानों से मिले बैंक के दस्तावेज से उसकी गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का भाई है। ईडी ने पिछले ही दिनों अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

अंबा परिवार के ख़िलाफ रंगदारी, जमीन कब्जा, प्रतिबंधित संगठन टाइगर ग्रुप चलाने सहित अन्य गंभीर आरोपों की जांच के दौरान ईडी ने अंकित राज के ठिकानों पर भी छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान अंकित के ठिकानों से 36 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये थे।

ईडी द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान किसी एक व्यक्ति के ठिकानों से इतने सारे बैंक खातों के संबंधित दस्तावेज मिलने की यह पहली घटना थी। उसके ठिकानों से बैंक खातों के ब्योरे में शायद ही कोई ऐसा बैंक हो, जिससे संबंधित ब्योरा उसके ठिकानों से जब्त नहीं किया गया।

ईडी ने अंकित राज के मामले की जांच में पाया कि उसके पास बालू खनन का लाइसेंस था। उसका लाइसेंस 2019 में समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह दामोदर सहित कुछ नदियों से अवैध तरीके से बालू खनन का काम करता रहा। उसके द्वारा किये जा रहे बालू के अवैध व्यापार में तत्कालीन विधायक अंबा प्रसाद का पूरा सहयोग था। वह प्रशासन पर अपनी बहन की राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल अपने धंधे के लिए किया करता था।

अंकित राज के ठिकानों से मिले बैंक खातों का उदाहरण:

बैंक का नाम खाता का अंतिम अंक

बैंक ऑफ बड़ोदा -18532

बैंक ऑफ बड़ोदा- 00336

जाना स्मॉल फाइनांस -72822

जाना स्मॉल फाइनांस -80551

इंडसइंड बैंक- 80551

इंडसइंड बैंक-21994

इंडसइंड बैंक- 03221

इंडसइंड बैंक- 05830

इंडसइंड बैंक- 03221

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 54547

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 24896

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 19509

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 51468

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 54041

एचडीएफसी -41705

एचडीएफसी -01901

आइसीआइसीआइ- 01325

आइसीआइसीआइ- 01329

आइसीआइसीआइ- 01199

एक्सिस बैंक -02739

एक्सिस बैंक -92943

बैंक ऑफ इंडिया- 03716

बैंक ऑफ इंडिया -00154

इंडियन ओवरसीज बैंक -00409

इंडियन ओवरसीज बैंक -04268

इंडियन ओवरसीज बैंक -00498

इंडियन ओवरसीज बैंक -00544

इंडियन ओवरसीज बैंक- 00620

इंडियन ओवरसीज बैंक -00623

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here