झारखंड: झारखंड पुलिस साइबर अपराध की जांच में देशभर में काफी अहम भूमिका निभा रही है, जिसके लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड पुलिस से कुल 1319 साइबर अपराध मामलों की जांच में मदद मांगी है। यह मामला अधिकतर जांच म्युल अकाउंट और ग्राहक आवेदन फॉर्म वेरीफिकेशन से जुड़ी हुई है।
कितने राज्यों से आए कितने मामले?
- बिहार पुलिस ने 375 मामलों में सहयोग मांगा जिसमें से 90 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और 100 मामला चाचा दिन है जिसमें से 185 मामले काफी लंबित है।
- उत्तर प्रदेश के पुलिस ने 634 मामलों में झारखंड पुलिस से मदद मांगी जिनमें से 131 जांच पूरी हो चुकी है और 202 की जांच जारी है, वही 301 मामले काफी लंबित है।
- छत्तीसगढ़ पुलिस ने 34 मामलों में सहयोग की मांग की जिनमें से 6 मामले पूरे हो चुके हैं, 10 जारी हैं एवं 18 लंबित है।
- पश्चिम बंगाल पुलिस ने 276 मामलों में सहयोग की मांग की और बताया कि 37 मामले पूरे हो चुके हैं, 147 जारी है और 92 मामले लंबित है।
झारखंड पुलिस की भी मांग
झारखंड पुलिस ने 453 मामलों में अन्य राज्यों से सहयोग मांगा जिनमें से पश्चिम बंगाल के 205 मामले सामने आए और उसके बाद उत्तर प्रदेश के 134, बिहार के 76, छत्तीसगढ़ के 7 और ओडीसा के भी 7 मामले हैं।

































