रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर में कोचिंग जा रही छात्राओं के साथ न सिर्फ छेड़खानी की गई बल्कि बदमाशों ने अश्लील हरकत भी की। इस संबंध में में रोड की छात्रा ने चुटिया थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।
छात्रा की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह आइडियल गाइडेंस नामक एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ती है। वह अपनी सहेली के साथ कोचिंग जा रही थी।
इसी दौरान अनंतपुर में बाइक पर सवार एक बदमाश पहुंचा। बीच सड़क पर छात्रा और उसकी सहेली को रोक दिया। छात्रा के साथ न सिर्फ छड़खानी की की बल्कि अश्लील हरकत भी किया। हालांकि छात्रा भाग कर कोचिंग संस्थान पहुंच गई। कुछ ही देर में संस्थान की एक छात्रा भी डरी सहमी पहुंची। पूछने पर उसे छात्र ने भी उसके साथ हुए बदमाशी की पूरी जानकारी दी। इसके बाद छात्रा परिजन के साथ चुटिया थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।





























