ईडी की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को सोमवार की देर रात गिरफ्तार करने के बाद आज मंगलावर को कोर्ट में पेश किया. एजेंसी ने रांची PMLA की विशेष कोर्ट से संजीव लाल और जहांगीर से पूछताछ करने के लिए दस दिनों की रिमांड मांगी है. जिस पर कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी.
गौरतलब है कि 6 मई को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के सहित कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी। जिसमे से मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर से 30 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया गया था। नोटों का ढेर इतना था की उन्हें गिनने के लिए मशीन मंगवाए गए और रखने के लिए बक्से। आलम ये था कि नोटों को गिनते गिनते मशीन तक ख़राब हो गए। जिसके बाद मामले में पीएस संजीव लाल और उनके नौकर को ED ने अरेस्ट कर लिया था। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारीयों ने पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर के मोबाइल पहन को भी जप्त कर लिया और फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया ताकि डेटा रिट्रीव हो सके। जिसके बाद मामले में ED अपनी जाँच को बढ़ाएगी।





























