ईडी ने अंबा प्रसाद के मोबाइल से डेटा निकाला

0
237

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से पूछताछ करेगी। ईडी ने अंबा प्रसाद के मोबाइल का डेटा व छापेमारी में मिले दस्तावेज का डिटेल जुटा लिया है। गौरतलब है कि 12 मार्च को ईडी की टीम ने अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने अंबा के मोबाइल को भी जब्त कर लिया था साथ ही उनके हजारीबाग स्थित आवास से जमीन से जुड़े दस्तावेज जुटाए। अब ईडी मोबाइल का डाटा निकाल चुकी है तो ऐसे में उन्हें एक बार फिर जल्दी ही समन जारी कर रांची के हिनू स्थित कार्यालय में ईडी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ईडी इसकी तैयारी कर रहा है। ताकि उनके मोबाइल व अन्य दस्तावेजों से मिले इनपुट पर सवाल-जवाब किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here