राष्ट्रपति भवन में चमके ‘सितारे ज़मीन पर’, आमिर खान ने की द्रौपदी मुर्मू से खास मुलाकात!

0
190

आमिर खान: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की शानदार सफलता के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

 

 

 

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

 

इस खास मौके पर राष्ट्रपति भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई, जिसे खुद राष्ट्रपति ने देखा। इस मुलाकात की एक तस्वीर राष्ट्रपति के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई, जिसमें आमिर खान और राष्ट्रपति एक साथ नजर आ रहे हैं।

 

 

 

आमिर की संवेदनशील फिल्मों की सराहना:

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने आमिर खान द्वारा सामाजिक विषयों पर बनाई जा रही फिल्मों की प्रशंसा की और युवाओं को प्रेरित करने वाले ऐसे प्रयासों को सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here