चतरा: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नई पारम गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में 45 वर्षीय महिला झिलिया देवी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते उनका कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।
गिरी दीवार, मौके पर गई जान
बुधवार सुबह झिलिया देवी घर के गिरे खपड़ों को हटाने की कोशिश कर रही थीं, तभी अचानक एक दीवार भरभरा कर गिर गई और वे उसके नीचे दब गईं। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
गांव में मातम, मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।



























