बाबूलाल मरांडी का आरोप, झारखंड में पुलिस अपराधियों पर नहीं, अवैध वसूली पर दे रही ध्यान

0
893

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में मिनी पंजाब होटल के पास घटी। हमलावरों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया। विनय सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मानगो के बालीगुमा इलाके से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही विनय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर दुख जताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि झारखंड के प्रमुख शहर अब अपराध का गढ़ बन चुके हैं। जमशेदपुर में लगातार गोलीबारी और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन का कार्य अब केवल अवैध वसूली तक सीमित रह गया है। मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

 

 

विनय सिंह की हत्या की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here