रांची: मादक पदार्थ के खिलाफ रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लावालोंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस ने एक संदिग्ध एक बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान, बाइक की डिक्की से 600 ग्रामी अफीम बरामद किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस ने अफीम के साथ पकड़ाए युवक पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. पुलिस इस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।


































