रांची: रांची समेत पूरे झारखंड में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी का तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही कड़ी धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण बन सकती है।



























