भारत की आर्थिक राजधानी में बनेगा झारखंड भवन

0
17

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। नवी मुंबई के वाशी इलाके में 63.65 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को मिल गई है। लंबे समय से लंबित यह मामला अब सुलझ गया है और जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वर्ष 2024 में इस भवन के निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि, अब लागत में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

इस झारखंड भवन में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और सात मंजिलें होंगी। इसमें वीवीआईपी और वीआईपी के लिए एग्जीक्यूटिव व डीलक्स कमरे बनाए जाएंगे। बेसमेंट में 27 कार और 137 बाइक की पार्किंग की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग हॉल, किचन, जिम और वीआईपी वेटिंग लाउंज होंगे। इसके अलावा, सेमिनार, एग्जीबिशन हॉल और डॉरमेट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे झारखंड से जुड़े लोगों और विशिष्ट अतिथियों को ठहरने में सुविधा मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here