झारखंड: झारखंड विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री द्वारा केंद्र सरकार पर अमेरिका के सामने घुटने टेकने वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध किया।
भाजपा विधायक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान, सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा और कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पाई।
लगातार हंगामा होता देख विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और सदन की कार्यवाही को 12:50 स्थगित कर दिया।































