झारखंड: झारखंड की हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का अबुआ दिशोम बजट पेश करने विधानसभा पहुंच चुके हैं। इस बार बजट का आकार 1.55 लाख करोड़ से 1.60 लाख करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के 1.45 लाख करोड़ के बजट की तुलना में लगभग 7 से 10 प्रतिशत अधिक होगा।
प्रस्तावित बढ़ोतरी से राज्य में नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति मिलने के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार पर जोर दिया जा सकता है। बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, कल्याणकारी योजनाओं और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।































