झारखंड नगर निकाय चुनाव में 61.84% मतदान, रांची में सबसे कम वोटिंग

0
24

झारखंड: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में हुए मतदान में शाम पांच बजे तक कुल 61.84 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि सभी नगर निकायों से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार यह प्रतिशत सामने आया है, जिसमें अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मामूली बदलाव संभव है। मतदान प्रतिशत से जुड़ा अंतिम आंकड़ा सभी स्तर के पदाधिकारियों की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

चौंकाने वाली बात यह रही कि राजधानी राँची में सबसे कम मतदान हुआ। यहां केवल 43.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो अन्य निकायों की तुलना में काफी कम है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और शेष रिपोर्ट कल तक मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्तर पर आंकड़ों का संकलन जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here