रांची: रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गई। ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि 23 व 24 फरवरी को तेज आंधी व बारिश हो सकती है। सोमवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद, रात 8 बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, चतरा, हजारीबाग, लातेहार में भी बारिश शुरू हो गई है। तेज आंधी की वजह से धूल उड़ने लगे। आमों का मंजर गिरने लगे।
बारिश की वजह से अचानक तापमान में कमी आयी है। तापमान में कमी अगले दो दिन तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने 24 फरवरी यानी मंगलवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया है।































