झारखंड में ठंड से बढ़ रही कंपकंपी

0
45

झारखंड: झारखंड में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

वहीं, नौ जिलों का न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। जिसमें रांची सहित डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला, पाकुड़ और गुमला शामिल हैं। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

13 जनवरी को 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 जनवरी को 13 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इन जिलों में रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज करने की संभावना जताई है।

14 जनवरी को 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 जनवरी को 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसमें रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला शामिल हैं।

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस, 14 जनवरी को अधिकतम 21 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस, 15 जनवरी को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस और 16 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here