रांची: रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाधरना प्रदर्शन किया। यह धरना रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में नगर निकाय चुनावों में हो रही देरी के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने ईवीएम के माध्यम से शीघ्र चुनाव कराने और दलीय आधार पर चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रकाश प्रसाद, विधायक नवीन जायसवाल, निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या में नागरिक भी शामिल हुए।
भाजपा ने कहा कि महाधरना का उद्देश्य प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाकर नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने के लिए सुनिश्चित करना है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।






























