राष्ट्रपति के रांची दौरे के लिए बदला 3 दिन का ट्रैफिक व्यवस्था

0
81

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 28 से 30 दिसंबर तक रांची दौरे पर रहेंगी। इसको लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। तीन दिनों तक शहर के कई मुख्य मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। इस संबंध में शनिवार को रांची पुलिस ने देश जारी कर दिया है।

28 दिसंबर को रांची शहर में यातायात व्यवस्था इस प्रकार होगी

  • शहर में शाम चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक सभी बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। इस समय में भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त नो इंट्री का समय पहले की तरह रहेगा।
  • रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।
  • हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन तक के मार्ग में दोपहर दो बजे से रात के 8.30 बजे तक सभी प्रकार के छोटे, बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टॉटो और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।
  • आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को कम समय के लिए डिजिट और रोका जा सकता है।

29 दिसंबर शहर में यातायात व्यवस्था इस प्रकार होगी

  • शहर में सुबह सात बजे से 11 बजे दिन तक और शाम चार बजे से रात के 8.30 बजे तक सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।
  • रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड से होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।
  • हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसीगेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन मार्ग में सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात के 8.30 बजे तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टॉटो और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।
  • नया सराय रिंग रोड से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।
  • जमशेदपुर, बुंडू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
  • रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी।
  • खरसीदाग ओपी और सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहनों, बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।

30 दिसंबर को रांची शहर में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार होगी

  • शहर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे।
  • हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोडा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन मार्ग में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के बीच सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टॉटो और सवारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here