झारखंड में ठंड का कहर, मैक्लुस्कीगंज में गिरा 1.7 डिग्री पारा

0
55

झारखंड: झारखंड में लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी राँची सहित राज्य के अधिकांश हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। शीतलहर के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि कड़ाके की ठंड के बावजूद मैक्लुस्कीगंज में सैलानियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ठंड और प्राकृतिक नज़ारों का आनंद लेने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here