पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में उमड़े दुनिया भर के नेता, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं वेटिकन सिटी

    0
    177

    कैथोलिक चर्च के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए दुनिया भर के नेता और गणमान्य व्यक्ति वेटिकन सिटी में जुटे हैं। पोप फ्रांसिस का निधन 88 साल की उम्र में 21 अप्रैल को हो गया था। वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे।

     

     

     

     

    पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह में 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा समेत कई वैश्विक नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं।

     

     

     

     

     

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंच गई हैं। उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका में दिवंगत पोप को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत में राजकीय शोक घोषित किया गया है और भारतीय झंडा आज झुका दिया गया है।

     

     

     

     

    पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार सेंट पीटर्स बेसिलिका के सामने किया जाएगा, जहां दुनिया भर के गणमान्य लोग, बिशप, धार्मिक नेता और आम जन पोप को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे गुफाओं में पोप को दफना दिया जाएगा।

     

     

     

    पोप फ्रांसिस का असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था और वे 2013 में पोप बने थे। प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया था और कहा था कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। लाखों लोग हमेशा पोप को विनम्रता, करुणा और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here