पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में धनबाद में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

0
188

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में धनबाद के झरिया स्थित शिमला बहाल बस्ती में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिसभा की। जुमे की नमाज के बाद कौमी पंचायत कमेटी व रहबर पंचायत कमेटी के सदस्य एकत्रित हुए और हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और दोषियों को जल्द कड़ी सजा देने की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की एकता और अखंडता को चुनौती देती हैं जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

 

 

ज्ञात हो कि पहलगाम में हुए जघन्य हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाएं तथा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी इस हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ हैं और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here