ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, कांग्रेस का मोदी पर वार

0
322

भारत: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला अब भारतीय राजनीति में काफी गंभीर बात हो गई है जिसमें कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर सीधा हमला किया है।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी के मित्र ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है अब इसमें प्रधानमंत्री मौन क्यों है और साथ ही पार्टी ने इंदिरा गांधी के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि भारत ने 1970 के दशक में अमेरिकी दबाव पर का डटकर मुकाबला किया था।

राहुल गांधी ने ट्रंप के इस कदम को आर्थिक ब्लैकमेल का रूप बताया जिसमें उन्होंने कहा कि यह भारत को अनुचित व्यापार समझौते के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही है जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि मोदी सरकार ट्रंप के सामने झुक गई है क्योंकि अमेरिका में अदानी पर जांच चल रही है।

 

हाउडी मोदी से नमस्ते ट्रंप

कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने इस मामले में यह याद दिलाया है कि 2019 में प्रधानमंत्री ने अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम के मंच में कहा था अबकी बार ट्रंप सरकार, इसी के बाद 2020 में अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम भी हुआ जिसमें उन्होंने यह सवाल उठाया है कि इतने आत्मीय संबंधों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी अभी चुप है और ट्रंप वार किया जा रहे हैं।

 

कांग्रेस के प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रवासी भारतीयों और सोशल मीडिया समर्थकों पर पांच करते हुए पूछा कि जो लोग अमेरिका में भारत माता की जयकारे लगाते हैं वह अब कहां है और राष्ट्रीय भक्ति सिर्फ कमरे तक सीमित है या सामने भी आएगी?

 

इसी के साथ ट्रंप के टैरिफ हमले पर विपक्ष ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस का यह दावा भी रहा कि प्रधानमंत्री की छुट्टी कूटनीति अपना काम साबित होते जा रही है जिसके कारण देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here