लोकसभा में तीन बड़े बिल पेश, संसद में बवाल

0
19

भारत: आज गुरुवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 पेश होते ही विपक्ष ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

इस तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश किया।

बिल के लोकसभा में पेश करते ही कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बिल का विरोध किया तो सदन में हंगामा शुरू हो गया। खबर है कि तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन ने विधेयक की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया है।

बता दें कि, सदन में इन बिलों को पेश करने के लिए ध्वनि मत से पास कराने की कोशिश की गयी। लेकिन, विपक्ष मत विभाजन की मांग पर अड़ गया। इसके बाद, स्पीकर ने वोटिंग की अनुमति दी। वोटिंग का फाइनल रिजल्ट आया है इसमें पक्ष में 251, विपक्ष में 185 वोट पड़े।

इससे पहले डीएमके सांसद टीआर बालू ने सदन में पेश तीनों बिलों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा, तीनों बिल ही सैंडविच बिल हैं इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि ये आपस में इंटरलिंक हैं। कहा कि हमने काले झंडे दिखाये हैं। जवाब में स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आपपीले झंडे दिखाओ या काले दिखाओ। इससे सदन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

लोकसभा में पेश किए गए तीनों बिलों पर 17 अप्रैल को शाम 4 बजे वोटिंग होगी। आज और कल इस पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार यहां सुनने और जवाब देने के लिए है। सरकार ने 12 घंटे चर्चा का समय तय किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here